Uncategorized

आडानी के मुद्दे पर संसद में हंगामा, Sonia Gandhi से लिंक का आरोप

आडानी के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं का अक्रामक रुक बरकरार है। इसी के चलते विपक्ष के सासंदों ने संसद भवन परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। अडानी मुद्दे पर इन लोगों ने सरकार को घेरा और देश नहीं बिकने देंगे जैसे नारे भी लगाए गए। इन सांसदों ने कि सदन में अडानी के मसले पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन सरकार इससे बच रही है और इसी के चलते जॉर्ज सोरोस जैसे गैर-जरूरी मुद्दे को उठाया जा रहा है।

कांग्रेस के अलावा टीएमसी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना जैसे कई दलों के सांसदों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। विपक्ष के सांसदों ने संसद में नारे भी लगाए- और कहा आगे देखो अडानी, पीछे देखो अडानी, ऊपर देखो अडानी और नीचे देखो अडानी। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से सोनिया गांधी के संबंध होने के आरोपों पर बीजेपी का भी आक्रामक रुख बरकरार है। गुरुवार को पार्टी नेता गिरिराज सिंह ने संसद भवन के बाहर सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के पोस्टर लहराए।

इसके अलावा सवाल पूछा कि आखिर जॉर्ज सोरोस से सोनिया गांधी का क्या रिश्ता है। एक पोस्टर में लिखा था, ‘सोरोस से तेरा रिश्ता क्या, सोनिया जवाब दें।’ इसके अलावा दूसरे पोस्टर में लिखा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है।’ गिरिराज सिंह पहले भी इस मसले को उठाते रहे हैं और उनका कहना है कि कांग्रेस का तो एजेंडा ही जॉर्ज सोरोस तय करता है और इसके लिए वहां से फंडिंग भी मिलती रही है।

बता दें कि अब तक शीत सत्र में अडानी और जॉर्ज सोरोस के मसले पर हंगामा चलता रहा है। एक दिन भी सत्र का आयोजन नहीं हो सका है। हालांकि शुक्रवार से संविधान के मसले पर चर्चा होनी है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि अब हंगामा थमेगा और बातचीत होगी। राहुल गांधी ने भी बुधवार को कहा था कि हम संसद में चर्चा चाहते हैं। हर मुद्दे पर हम बहस करने को तैयार हैं, लेकिन सरकार ही बचकर भाग रही है और हंगामा कराने में जुटी है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

22 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago