उपखंड स्तर पर जनसुनवाई को मिला नया आयाम, कलेक्टर ने मझौली में सुनीं आमजन की समस्याएं

सीधी। जिले में जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, परिणाममुखी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत कलेक्टर विकास मिश्रा ने मंगलवार को जनपद पंचायत मझौली के प्रज्ञा भवन में आयोजित जनसुनवाई में स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 235 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने एक-एक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने कहा कि अब प्रत्येक मंगलवार जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी उपखंड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई में वे क्रमबद्ध रूप से किसी एक उपखंड में स्वयं शामिल होंगे। इस व्यवस्था से उपखंड स्तर पर ही नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इससे जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता कम होगी, समय, श्रम एवं धन की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत भी कराया जाए। जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी मझौली आर.पी. त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुरभि श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rupesh Jha

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ आगमन पर हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों…

16 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता गुट की प्रत्याशी ने वापस लिया नाम; शुभेंदु से मुलाकात के बाद फैसला

कोलकाता ममता बनर्जी की पार्टी, ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे…

44 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव में नया मोड़, ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को दिया समर्थन

कोलकाता पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला…

48 minutes ago

पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

खैबर पख्तूनख्वा  पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में पुलिस लाइंस इलाके में…

2 hours ago

एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

निशिन (जापान) एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 8 विकेट की…

2 hours ago

गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

नई दिल्ली भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया है कि हालिया…

2 hours ago