पंजाब

करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मनोहर लाल ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत, मनोहर लाल ने कांग्रेस-इनेलो पर साधा निशाना

करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

 

रविवार का दिन करनाल की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद खास रहा। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां दिनभर व्यस्त रहे। उन्होंने एक ओर जहां BJP कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम को सुना, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और इनेलो पर जमकर निशाना साधा।

जिसके साथ ही उन्होंने सामूहिक विवाहोत्सव, मेडिकल कैंप और व्यापार मंडल के कार्यक्रमों में शिरकत की

वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में करते हुए कहा कि, “मन की बात” केवल रेडियो का कार्यक्रम नहीं, बल्कि ये लोगों को जोड़ने और समाज को प्रेरित करने का एक आंदोलन है। उन्होंने दावा किया कि, प्रधानमंत्री के संदेश का असर हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कांग्रेस और इनेलो पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें इनेलो की रैली को BJP का एजेंडा बताया गया था। मनोहर लाल ने कहा कि, “इनेलो और कांग्रेस के बीच नूरा कुश्ती का खेल चलता रहता है। जनता अब उनकी सच्चाई को जान चुकी है

कभी कहते हैं BJP इनके साथ मिली हुई है, कभी कहते हैं वो इनके साथ हैं। लेकिन सच ये है कि, ये दोनों दल जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने ये भी कहा कि, BJP का मकसद सबको साथ लेकर चलना है, न कि, सत्ता के लिए गठजोड़ की राजनीति करना।

मनोहर लाल जेसीआई द्वारा आयोजित सामूहिक विवाहोत्सव में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस समारोह में समाज की एकता और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

इसके बाद वे करनाल व्यापार मंडल की ओर से आयोजित किए गए फ्री मेडिकल कैंप में भी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और मिलेट से बने केक को काटकर पोषण के महत्व को रेखांकित किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि, “कई लोग आर्थिक कारणों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा पाते। ऐसे कैंप न केवल जांच कराते हैं बल्कि लोगों को समय रहते इलाज की जानकारी भी देते हैं। करनाल सेवा भाव से भरा शहर है, यहां के लोग सेवा को धर्म मानकर काम करते हैं।”

मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत-पाकिस्तान क्रिकेट फाइनल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, भारत ने हर क्षेत्र में पाकिस्तान को मात दी है और इस बार भी टीम इंडिया विजयी होगी।

मनोहर लाल ने कहा कि “खेल के मैदान से लेकर कूटनीति तक, भारत ने हमेशा पाकिस्तान को पटखनी दी है। चाहे ऑपरेशन सिंदूर रहा हो या अन्य मौके, पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। क्रिकेट में भी भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

वहीं GST दरों को लेकर सवालों का जवाब देते हुए, मनोहर लाल ने कहा कि, बदलाव का असर धीरे-धीरे दिखेगा। कुछ लोग राजनीति करने के लिए शिकायत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि, कई वस्तुओं के दाम पहले ही कम हुए हैं और आने वाले दिनों में और राहत मिलेगी।

मनोहर लाल का करनाल दौरा ना केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज और सेवा से जुड़ा संदेश भी लेकर आया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला, पीएम मोदी के विचारों को साझा किया, समाज में एकता और सेवा का संदेश दिया और खेल जगत पर भी भरोसा जताया। कुल मिलाकर करनाल में रविवार को राजनीति, समाजसेवा और खेल तीनों का संगम देखा।

Lata Rani

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

2 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago