केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है जो हर भारतीय में बुनियादी एकता को जागृत करता है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए, उसके साथ एक सेल्फी लेनी चाहिए और ‘हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट पर तस्वीर अपलोड करनी चाहिए।
अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते दो वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।’’
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…