Uncategorized

Maharashtra assembly election: सीट बंटवारे पर उद्धव ठाकरे का बयान

Maharashtra assembly election: ‘अंतिम चरण में सीट बंटवारे पर बातचीत’, उद्धव ठाकरे बोले- टूटने की स्थिति में नहीं पहुंचेगी डील महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दलों की तरफ से अपने गठबंधन में अपनी स्थिति मजबूत और बेहतर दिखाने की कोशिश हो रही है। बता दें कि गठबंधनों में सबसे बड़ा मुद्दा सीट बंटवारे का होता है। जिसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और राज्य के दोनों बड़े गठबंधन अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट-बंटवारे को लेकर गहन चर्चा कर रहे हैं। इस कड़ी में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य में महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है, कल या अगले 2 से 3 दिनों में सीट बंटवारे की डील पक्की हो सकती है। टूटने की स्थिति में नहीं पहुंचने देंगे डील- उद्धव
इधर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आगाह किया कि सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को टूटने की स्थिति तक नहीं पहुंचने दिया जाना चाहिए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं। अंतिम चरण में सीट बंटवारे पर बातचीत- उद्धवMaharashtra assembly election
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा कि उन्होंने सीट बंटवारे की बातचीत में शामिल अपने पार्टी नेताओं से यह नहीं सुना है कि सौदा पक्का करने में कोई बड़ी समस्या थी। उद्धव ठाकरे ने जोर देकर कहा कि एमवीए भागीदारों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है और शनिवार या अगले 2 से 3 दिनों में सौदा पक्का हो सकता है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनके पार्टी सहयोगी संजय राउत की तरफ से सीट बंटवारे पर बातचीत में देरी पर निराशा व्यक्त करने और दावा करने के बाद आई है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं।Maharashtra assembly election

कितना अहम होता है सीट बंटवारा
राजनीतिक गठबंधन किसी भी चुनाव का अहम हिस्सा है और किसी भी तरह के गठबंधन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सीट बंटवारा है। कई बार सीट बंटवारे पर बातचीत न बनने पर गठबंधन बिखर जाता है। वहीं गठबंधन में अपने दल की स्थिति को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां काफी चिंतित रहती है। क्योंकि जिस तरह की स्थिति गठबंधन में किसी दल की होती है आमतौर पर उसी तरह राजनीतिक पार्टियों को चुनाव में प्रदर्शन भी होता है।Maharashtra assembly election

admin

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

44 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago