ट्रैवल

Udaipur: राजस्थान में झीलों का शहर उदयपुर, उदयपुर के ये बेहतरीन हिडन जेम्स, उदयपुर की सुंदरता मोह लेगी मन, एक बार यहां आने की बनाएं प्लानिंग।

Udaipur: राजस्थान में झीलों का शहर उदयपुर

राजस्थान, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ, महान वीरों की तमाम ऐतिहासिक गाथाओं को समेटे हुए है। यहां हर साल लाखों सैलानी दूसरे देशों से घूमने आते हैं। आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी जगह पर लेकर चलते हैं। जिसका नाम है उदयपुर, जिसे ‘झीलों का शहर’ के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि, यहां आपको केवल झील देखने को नहीं मिलेगी, बल्कि यहां आपको और भी बेहतरीन जगहें देखने को मिलेगी। लेकिन इनके साथ-साथ यहां आपको कुछ हिडन जेम्स मिलेंगे, जिसके बारे में सभी लोगों को नहीं पता होता तो आइए आज हम जानते है, उदयपुर के उन्हीं हिडन जेम्स के बारे में। सबसे पहला जेम है

  1. सज्जनगढ़ पैलेस (मॉनसून पैलेस)

सज्जनगढ़ पैलेस, जिसे ‘मॉनसून पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है, बता दें कि सज्जनगढ़ पैलेस शहर से थोड़ी दूर स्थित है। और पहाड़ों पर स्थित है जहां से हमें शहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। एक और बात बताऊं यहां पर सनराइज और सनसैट का व्यू इतना शानदार होता है कि, आप इसे देखने के लिए यहां बार बार आना चाहेंगे। हां इसमें आपकी थोड़ी मेहनत लगेगी, क्योंकि पहाड़ों पर आपको चलना पड़ेगा। लेकिन कहते है ना मेहनत का फल अच्छा होता है तो ये फल आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। दूसरा उदयपुर का जेम है।

 

  1. अंब्रई घाट

अंब्रई घाट, प्राचीन समय से लेकर आज तक उदयपुर के सबसे शांत और सुंदर घाटों में से एक है। और वो इसलिए क्योंकि यहां से आपको झील के नजारे और पास में स्थित पैलेस का व्यू देखने को मिलता है, जो दिल को छू जाने वाला व्यू होता है। यहां आप सूर्योदय या सूर्यास्त के समय में कुछ समय बिता सकते हैं। उदयपुर का तीसरा जेम है।

 

  1. नाथद्वारा

नाथद्वारा जिसे कभी सिवाड़ गांव के नाम से जाना जाता था ये उदयपुर से लगभग 48 किलोमीटर दूर पड़ता है यहां आपको एक प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर देखने को मिलेगा, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। यहां श्रीनाथ जी के दर्शन करने के साथ-साथ आपको एक अद्भुत शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा, जिसकी आज के समय में सभी को कामना रहती है। वहीं आपको बता दूं कि, ये स्थान धार्मिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है और यहां की कलाकृतियां और सुंदर चित्रकला तो वाकई सबका मन मोह लेती हैं। अब बात करते हैं उदयपुर के ही एक और अगले जेम की। वो है

  1. लाइफलाइन गार्डन

ये जगह नेचर्स लवर के लिए बेहद खास साबित होगी, क्योंकि यहां आपको जो प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी वो शायद ही कहीं और मिले। जहां आप हरे-भरे बग़ीचे, फूलों के बग़ीचे, और पेड़ों के नीचे शांति से बैठ सकते हैं। खास बात ये है कि, ये जगह उदयपुर के मुख्य आकर्षणों से हटकर एक अनूठी जगह है। यहां आप शहर की भीड़ से दूर शांति का अनुभव कर सकते हैं। वीडियो के सबसे लास्ट जेम की बात करें तो वो है

  1. विजय घाट

ये एक छोटा सा घाट है, जो पुराने समय के योद्धाओं की यादों को संजोता है। यहां से आपको एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है, खासकर जब आप इस घाट से सूर्योदय या सूर्यास्त का दृश्य देखें। यहां भी आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी और आप यहां भी शांति से कुछ समय बिता सकते है।

इन जगहों के अलावा भी उदयपुर में बहुत से हिडन जेम है जहां जाकर आप फूल डू इंजॉय कर सकते है और शांति महसूस कर सकते है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago