दिल्ली

Delhi Election 2025 Update: मतदान के बीच सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा, पुलिस ने हमारे प्राइवेट परिसर में मारा छापा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और करीब 700 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, 8 फरवरी को परिणाम आएंगे।

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक निजी चैनल  एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमारे एक जगह पर पुलिस घुस आई। हमारे लोग वहां पर खाना खा रहे थे। बिना किसी सर्च वारंट के पुलिस वहां घुस आई, मेरे भाई ने पुलिस से पूछा कि आप प्राइवेट जगह पर कैसे घुस सकते हैं। पुलिस ने कहा कि हमें पता चला है कि शराब पी रहे हैं। कोई अपने घर में अगर शराब पी भी रहा है तो आप कैसे रोक सकते हैं? रात को 11 बजे पुलिस ने छापा मारा, कुछ नहीं मिला।”

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “मैं आज दिल्ली वालों की बेहतर जिंदगी के लिए वोट डाल कर आया हूं, दिल्ली में बिजली पानी के लिए, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए अपनी सरकार चुन सकें। भारी से भारी संख्या में घरों से बाहर निकलें और वोट करें। शिक्षा की क्रांति जीतेगी।”

ये भी पढ़ें:

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट, लोगों से की खास अपील

महाकुंभ के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, संगम में करेंगे पवित्र स्नान

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago