दिल्ली

Delhi Election Update: वोटिंग को लेकर दिल्ली की जनता में उत्साह, अमानतुल्लाह खान पर हुई FIR पर क्या बोली पुलिस?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और करीब 700 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, 8 फरवरी को परिणाम आएंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा,’धर्म युद्ध में भगवान हमारे साथ हैं। धर्म युद्ध में काम और सच्चाई की जीत होगी। इस चुनाव में बीजेपी और दिल्ली पुलिस ने गुंडागर्दी की है। चुनाव में दिल्ली पुलिस ने बीजेपी की मदद की है।’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 9 बजे तक कुल 8.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है, जो शाम के 6 बजे तक चलेगी।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली: 7.66
शाहदरा: 8.92
दक्षिण दिल्ली: 8.43
दक्षिण पूर्वी दिल्ली: 8.36
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली: 9.34
पश्चिमी दिल्ली: 6.67

सेंट्रल दिल्ली: 6.67
पूर्वी दिल्ली: 8.21
नई दिल्ली: 6.51
उत्तर दिल्ली: 7.12
उत्तर पूर्वी दिल्ली: 10.70

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटिंग के पहले दो घंटे का मतदान फीसद सामने आ गया है। वहीं, राजधानी में सबसे ज्यादा मतदान मुस्ताफाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां से भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है, कांग्रेस ने हसन मेहदी को टिकट दिया है और जबकि एआईएमआईएम ने दिल्ली के दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है।

युवाओं से स्वाति मालीवाल की अपील

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि, “मैं सबसे अपील करती हूं, खासकर युवाओं से कि ज्यादा से ज्यादा लोग बाहर आएं और अपना वोट डालें। दिल्ली की जनता बहुत समझदार है और वे सोच-समझकर ही मतदान करेगी। बहरहाल ये जरूरी है कि अधिक से अधिक मतदान हो।”

प्रवेश वर्मा ने की लोगों से अपील

वोटिंग करने के बाद नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपना वोट डालें। ऐसे हजारों काम हैं जो हम करने जा रहे हैं। पीएम मोदी का नेतृत्व रहेगा। दिल्ली में एक सरकार बनेगी, जो यमुना नदी की सफाई, आयुष्मान योजना, रोजगार सहित सभी प्रमुख योजनाओं को राष्ट्रीय राजधानी में लाया जाएगा।

AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR पर दिल्ली दक्षिण पूर्व DCP रवि कुमार सिंह ने कहा,”हमें शिकायत मिली थी कि MCC का उल्लंघन किया गया है। जब हमने इसकी जांच की तो शिकायत सही पाई गई. इसके बाद कार्रवाई की गई और FIR दर्ज की गई।”

दिल्ली में सुबह 11:00 बजे तक कुल मतदान 19.95 प्रतिशत हुआ है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली: 24.87
उत्तर पश्चिमी दिल्ली: 19.75
शाहदरा: 23.3
दक्षिण दिल्ली: 19.75
दक्षिण पूर्वी दिल्ली: 19.66
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली: 21.9
पश्चिमी दिल्ली: 17.67

सेंट्रल दिल्ली: 16.46
पूर्वी दिल्ली: 20.03
नई दिल्ली: 16.08
उत्तर दिल्ली: 18.63

दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 33.16% मतदान, मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 42.55% वोटिंग

ये भी पढ़ें:

मतदान के बीच सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा, पुलिस ने हमारे प्राइवेट परिसर में मारा छापा

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago