उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज से लागू होगा UCC, सीएम धामी बोले पूरी कर ली गई है तैयारी

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से ठीक पहले दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर इस ऐतिहासिक कानून को लागू कर इतिहास रचने वाला है। अधिकारियों के अनुसार UCC पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। वहीं, यह कानून बाहर रहने वाले उत्तराखंड वासियों पर भी लागू होगा।

बता दें कि, आज राज्य सचिवालय में यूसीसी पोर्टल का अनावरण किया जाएगा जिसकी अगुआई राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सीएम धामी ने 26 जनवरी को कहा कि, यूसीसी लिंग, धर्म, जाति और समुदाय के आधार पर भेदभाव से मुक्त एक सामंजस्यपूर्ण समाज की नीव स्थापित करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘हम अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना इसका एक उदाहरण है। उत्तराखंड सरकार ने अपना काम पूरा कर लिया है और जनवरी 2025 से पूरे राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर ली गई है।’

सीएम धामी ने आगे कहा,’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने राज्य के लोगों से 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले यूसीसी लाने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद हमने इसे प्राथमिकता से किया. समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार किया गया और इस पर एक अधिनियम लाया गया। अब हम उस वादे को पूरी तरह और औपचारिक रूप से पूरा करने जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री के सामंजस्यपूर्ण भारत के निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा, जहां किसी भी धर्म, लिंग, जाति या समुदाय के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होगा।’

आपको बता दें कि, भारतीय संविधान में गोवा को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ है। इसके साथ ही संसद ने कानून बनाकर गोवा को पुर्तगाली सिविल कोड लागू करने का अधिकार दिया था इसलिए गोवा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां यूसीसी लागू है।

ये भी पढ़ें:

Mahakumbh 2025: आज महाकुंभ पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगम में करेंगे स्नान

कल इंडिया और इंग्लैंड का तीसरा टी-20 मैच, PLAYING XI में मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago