पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, दो बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को बंदूकधारियों ने एक स्कूल वैन पर गोलीबारी कर दी जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। बता दें कि, यह घटना लाहौर से करीबन 400 किलोमीटर अटक जिले के ढेरी कोट इलाके में हुई।
पुलसि के मुताबिक स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने जा रही थी इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी। हमले में पाच से 10 साल की आयु के सात बच्चे घायल है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जबकि दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, वैन चालाक को भी कई चोटे आई है।
बता दें कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने स्कूली बच्चों पर हमले की निंदा की है।
गृह मंत्री मोहसिन नकवी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर संज्ञान लिया और कहा कि स्कूल वैन को निशाना बनाने के इस जघन्य अपराध में शामिल लोग न्याय के कटघरे से बच नहीं पाएंगे। मुख्यमंत्री ने पुलिस को हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…