Categories: देश

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, आगे फंसाकर दूर तक घसीटा, देखिए Video

तेलंगाना हैदराबाद में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एक ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. मोटरसाइकिल ट्रक के बाएँ पहिये के नीचे आ गई। लेकिन, भगवान का शुक्र है, नहीं पता कि बाइक सवार ट्रक की खिड़की से कैसे लटक गया।

हादसे के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और बीच सड़क पर तेज रफ्तार से ट्रक दौड़ाता रहा. इसी दौरान बाइक की रगड़ से सड़क पर चिंगारी निकली. सड़क पर चल रहे एक अन्य बाइक चालक ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ देख सकते हैं कि घटना के दौरान कई किलोमीटर तक बाइक ट्रक के नीचे फंसी हुई घिसटती चली जा रही है. इस दौरान बाइक सवार किसी तरह से ट्रक की खिड़की पकड़े हुए लटका हुआ है.

एक समय ऐसा भी आता है, जब बाइक काफी दूर तक घसीटे जाने के बाद चिंगारी छोड़ती हुई ट्रक से अलग हो जाती है. तभी वीडियो बनाता हुआ शख्स ट्रक पर लटके बाइक सवार को सचेत करने के लिए चिल्लाता भी है. वह लगातार बाइक का हॉर्न बजाते हुए ट्रक का पीछा करता रहता है. मगर, ट्रक का ड्राइवर उसे कहीं रोकता ही नहीं है.

बताया जा रहा है कि इसी ट्रक ने उस दिन एक कार में भी टक्कर मारी थी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह वीडियो को वैरीफाई कर रही है. अभी तक न तो ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है न ही यह पता चला है कि उस बाइक सवार का क्या हुआ.

हालांकि, जिस तरह से वह ट्रक की खिड़की पकड़े हुए लटका था. माना जा रहा है कि उसकी जान बच गई होगी. बहरहाल, इस वीडियो को देखने के बाद यकीन करना मुश्किल है कि इस तरह के हादसे के बाद भी किसी की जान बच सकती है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago