Categories: दिल्ली

“आप का रामराज्य”… लोकसभा कैंपेन के लिए आम आदमी पार्टी ने किया वेबसाइट लॉन्च

आम आदमी पार्टी ने रामनवमी के मौके पर लोकसभा चुनाव के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की है. नई वेबसाइट के उद्देश्य के बारे में बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली-पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा रामराज्य से प्रेरित होकर किए जा रहे कामों को अब भारत समेत पूरी दुनिया के लोग देख सकेंगे. पूरी दुनिया को अपने कामों से अवगत कराने के लिए आम आदमी पार्टी ने ‘‘आप का रामराज्य’’ नामक वेबसाइट लॉन्च किया है. रामनवमी के शुभ अवसर पर लॉन्च इस वेबसाइट के अंदर रामराज्य के सपने को पूरा करने के लिए अरविंद केजरीवाल के 10 सिद्धांत हैं.

आम आदमी पार्टी के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 9 वर्षों में और पंजाब में दो वर्षों के दौरान जनहित में किए गए सारे कामों की विस्तृत जानकारी वीडियो और कंटेंट के माध्यम से वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे कोई भी देख सकेगा.
http://aapkaramrajya.com बेसाइट लॉन्च करते हुए ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के रामराज्य की अवधारणा में कोई भेदभाव और छोटा-बड़ा नहीं है, सिर्फ जनता के हित में काम करने का विचार है. आज ‘केजरीवाल के नेतृत्व में ‘‘आप’’ सरकार द्वारा किए जा रहे कामों से पूरी दुनिया सीख रही है.

संजय सिंह ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि रामनवमी के अवसर पर आम आदमी पार्टी ‘‘आप’का रामराज्य’’ नाम से वेबसाइट शुरू कर रही है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रामराज्य को लेकर क्या अवधारणा है, वह रामराज्य जिसकी बात प्रभु श्रीराम ने कही और जिसको सच करके मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने दिखाया. वह रामराज्य, जिसके बारे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बार-बार जिक्र किया कि हम देश में रामराज्य लाना चाहते हैं, जिसमें गैर बराबरी न हो, सबकी सुख-सुविधाओं का ख्याल रखा जाए, बड़े-छोड़े की भावना न हो. अरविंद केजरीवाल ने रामराज्य के सपने को सच करने के लिए दिल्ली में अद्भुत काम करके दिखाया है और पूरे देश व दुनिया में एक उदाहरण पेश किया है. यह पहली रामनवमी है, जब अरविंद केजरीवाल हम लोगों के साथ नहीं हैं. वो जेल में हैं और जेल से अपने संदेश भेजते रहते हैं. दिल्ली और देश के लोगों के बारे में चिंता करते रहते हैं कि उनके लिए क्या करना चाहिए? इस बारे में पत्र और अपने संदेश से हम लोगों को सूचित करते रहते हैं.

admin

Recent Posts

CJP प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की सख्ती, चार बड़ी कंपनियों को नोटिस

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के…

6 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव…

19 minutes ago

​सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ​सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी…

20 minutes ago

ग्रीन हाइड्रोजन समेत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे क्रिस्प और मैनिट

भोपाल सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान…

20 minutes ago

‘एक अफसर, एक कार’ नीति लागू, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; अधिकारियों की कई गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सरकारी गाड़ियों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए…

20 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोट छापे जाएंगे, फुटकर की किल्लत होगी दूर

नई दिल्ली देश में जल्‍द ही प्‍लास्टिक के नोट चलेंगे. इसकी शुरुआत 10 और 20…

20 minutes ago