गुलाम नबी आजाद ने चुनाव लड़ने से किया मना, अनंतनाग लोकसभा सीट से नाम लिया वापस

Ghulam Nabi Azad ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले उनकी अपनी पार्टी डीपीएपी (डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी) ने उन्हें अनंतनाग बारामूला सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां से अब उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है.

अब इस सीट पर नेशनल कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा. बीजेपी ने अभी तक यहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जम्मू में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर पर बीजेपी को कोई जल्दी नहीं है.

बीजेपी की ओर से उम्मीदवार न उतारने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी को कश्मीर में अपनी हार का एहसास है इसलिए वह नहीं लड़ रही है. उमर अब्दुल्ला ने कुछ दिनों पहले बीजेपी पर हमला बोलते हुए देश के सांप्रदायिक सौहार्द को ‘खत्म’ करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डीपीएपी, बीजेपी को जम्मू-कश्मीर में सेक्युलर वोटों को बांटने में मदद कर रही है. अब्दुल्ला ने INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह के लिए प्रचार करने के लिए जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक रोड शो में भाग लिया.

कभी कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले गुलाम नबी आजाद 2005 से 2008 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. 26 अगस्त 2022 को उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

51 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago