धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल…..

रायपुर: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही जनजातीय परिवारों के लिए आवास, शिक्षा, महिला कल्याण और वन अधिकारों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति साझा की जाएगी।

‘धरती आबा’ के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में उनकी जयंती, 15 नवंबर, को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। धरमजयगढ़ के आयोजन में छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, राजा गेंद सिंह, शहीद झाड़ा सिरहा, हिड़मा माँझी और संत गहिरा गुरु के योगदान को भी याद किया जाएगा।

7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को मिले पक्के आवास
कार्यक्रम के लिए जारी विवरण के अनुसार, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से 19.89 लाख से अधिक जनजातीय महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवास योजनाओं के तहत 7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को पक्के आवास मिले हैं। धरती आबा अभियान से 6,691 गांवों के 11 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है, जबकि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) से 1,544 गांवों के 56,569 परिवार लाभान्वित हुए हैं।

प्रदेश के 75 एकलव्य और 14 प्रयास आवासीय विद्यालयों में 34 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बीते दो वर्षों में 90,942 विद्यार्थियों को 124.79 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। नई दिल्ली स्थित जनजातीय युवा छात्रावास की क्षमता 50 से बढ़ाकर 200 सीट कर दी गई है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से भी हजारों जनजातीय महिलाओं और बेटियों को लाभ मिला है। पशुधन विकास योजनाओं का लाभ हजारों जनजातीय पशुपालकों तक पहुंचा है।
4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित

प्रदेश में 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 46,868 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 4,412 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। जनजातीय विरासत के संरक्षण के लिए नवा रायपुर में 50 करोड़ रुपये की लागत से शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और डिजिटल संग्रहालय विकसित किया गया है।

News Desk

Recent Posts

सीएम धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, आयोजन के लिए दिए 10 लाख

भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के संगम पर लगने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले…

7 hours ago

न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हादसा, टैंकर की टक्कर से नदी में डूबा क्रूज जहाज

न्यू ऑरलियन्स अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसे…

8 hours ago

TATA Sons की लिस्टिंग पर नोएल टाटा की चिंता, बोले- मुनाफे पर चला जाएगा ध्यान

मुंबई   टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने  कहा कि टाटा संस को शेयर बाजार…

9 hours ago

विराट कोहली से बातचीत के बाद बदली विल यंग की बल्लेबाजी, जड़ दिया करियर का सबसे बड़ा वनडे शतक

माउंट माउंगानुई  न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना…

9 hours ago

Uttarakhand News: जौलजीबी मेले से CM धामी का विकास का संकल्प, पिथौरागढ़ को 102.72 करोड़ की सौगात; सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी तरक्की की रोशनी….

पिथौरागढ़. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली एवं…

9 hours ago