Categories: देश

सीएम धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, आयोजन के लिए दिए 10 लाख

भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के संगम पर लगने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और मेला आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने व्यापारिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों का प्रतीक है। यह सीमांत क्षेत्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक व्यापार को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को भी विस्तार देते हैं।
वहीं, समारोह के दौरान धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी को मंच से संबोधन का अवसर नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हो गया। विधायक ने इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को धारचूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में दम है तो वह धारचूला से चुनाव लड़कर दिखाएं। पार्टी अनुमति दे तो वह भी उस सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं, जहां से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाने के डर से उन्हें मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया।
जौलजीबी मेला काली और गोरी नदियों के संगम पर भारत-नेपाल सीमा के निकट आयोजित होने वाला ऐतिहासिक आयोजन है। लंबे समय से यह मेला दोनों देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के साथ नेपाल से भी व्यापारी पहुंचते हैं। मेले में स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक वस्तुओं और दैनिक उपयोग की सामग्री की खरीद-बिक्री होती है। इससे सीमांत क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।

News Desk

Recent Posts

न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हादसा, टैंकर की टक्कर से नदी में डूबा क्रूज जहाज

न्यू ऑरलियन्स अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसे…

8 hours ago

TATA Sons की लिस्टिंग पर नोएल टाटा की चिंता, बोले- मुनाफे पर चला जाएगा ध्यान

मुंबई   टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने  कहा कि टाटा संस को शेयर बाजार…

8 hours ago

विराट कोहली से बातचीत के बाद बदली विल यंग की बल्लेबाजी, जड़ दिया करियर का सबसे बड़ा वनडे शतक

माउंट माउंगानुई  न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना…

9 hours ago

Uttarakhand News: जौलजीबी मेले से CM धामी का विकास का संकल्प, पिथौरागढ़ को 102.72 करोड़ की सौगात; सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी तरक्की की रोशनी….

पिथौरागढ़. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली एवं…

9 hours ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर….

रायपुर: कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने की दिशा…

9 hours ago