Categories: देश

Uttarakhand News: छठ पूजा पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक है यह पर्व….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है. भगवान सूर्य की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, अनुशासन, संयम तथा समर्पण का संदेश देता है. यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी प्रगाढ़ बनाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा हमारी विविधतापूर्ण संस्कृति की सुंदरता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा समाज को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव एवं छठी मइया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लेकर आए.

News Desk

Recent Posts

सीएम धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, आयोजन के लिए दिए 10 लाख

भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के संगम पर लगने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले…

7 hours ago

न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हादसा, टैंकर की टक्कर से नदी में डूबा क्रूज जहाज

न्यू ऑरलियन्स अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसे…

8 hours ago

TATA Sons की लिस्टिंग पर नोएल टाटा की चिंता, बोले- मुनाफे पर चला जाएगा ध्यान

मुंबई   टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने  कहा कि टाटा संस को शेयर बाजार…

8 hours ago

विराट कोहली से बातचीत के बाद बदली विल यंग की बल्लेबाजी, जड़ दिया करियर का सबसे बड़ा वनडे शतक

माउंट माउंगानुई  न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना…

9 hours ago

Uttarakhand News: जौलजीबी मेले से CM धामी का विकास का संकल्प, पिथौरागढ़ को 102.72 करोड़ की सौगात; सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी तरक्की की रोशनी….

पिथौरागढ़. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली एवं…

9 hours ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर….

रायपुर: कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने की दिशा…

9 hours ago