हरियाणा में दर्दनाक हादसा, कोहरे के कारण आपस में भिड़े कई वाहन

हरियाणा के करनाल में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीमें पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड में किया गया। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कई वाहन बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गए।

बता दें कि, घने कोहरे की वजह से विजबिलिटी कम होने के कारण यह हादसा नेशनल हाइवे झंझाडी फ्लाईओवर पर हुआ। नेशनल हाइवे पर एक-एक कर 8 से 10 वाहन आपसे में टकरा गए जिससे वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की।

वहीं, लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी जिसके तुरंत बाद मौकं पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से हादसे में श्रतिग्रस्त हुए वाहन को सड़क से हटवाया और यातायात दोबारा बहाल किया।

चश्मदीदों का कहना है कि, काफी घना कोहरा था इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहनों ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे से आ रहे वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला और वाहन आपस में टकरा गए। लेकिन गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुई सभी लोग सुरिक्षत है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago