देश के हर कोने में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। हर राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं, भारी बारिश होने के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे निचले स्थानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आज कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अगर हम बात करे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां 4 अगस्त यानि की आज तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, आज अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले में न निकलें और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।
मौसम विभाग द्वारा यूपी के 50 जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश होने चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि नदियों के पास या खुले क्षेत्रों में न जाएं और बिजली गिरने के समय सावधानी बरतें।
वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी 4 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि अगस्त और सितंबर 2025 के दौरान देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…