Uncategorized

Haryana : हरियाणा विधानसभा चुनाव BJP के शीर्ष नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए की बैठक

Haryana : हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए यहां पार्टी अध्यक्ष जे.पी नड्डा के आवास पर बैठक की।

बता दें कि, आज शाम होने वाली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक से पहले इसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर बैठक हुई। सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे।Haryana

वहीं, सीईसी की बैठक में इन सभी के अलावा हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह-प्रभारी बिप्लव देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी इस बैठक में मौजूद रहने की संभावना है।Haryana

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आवास पर कोर ग्रुप की बैठक में शाह के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष बडौली भी शामिल हुए। वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने अपने आवास पर हरियाणा भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।Haryana

भाजपा कोर समूह की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टी की प्रदेश टीम ने केंद्रीय टीम को राज्य के राजनीतिक परिदृश्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति (विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर) अंतिम फैसला करेगी।’’Haryana

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago