टेक - ऑटो

लग्जरी रेंज वाली Top 5 लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में देती है जबरदस्त रेंज

देश में लगातार इलेक्ट्रिक कारों की तरफ लोगों का झुकाव देखने को मिल रहा है। मिडिल क्लास के साथ-साथ अपर क्लास भी इन कारों की तरफ आकर्षित हो रही है। इसलिए लग्जरी कार कंपनी भी लगातार इलेक्ट्रिक कारों को बेहतर कर रही हैं। भारत में कुछ इलेक्ट्रिक कारें ऐसी हैं जिनकी रेंज सबसे ज्यादा है। सिंगल चार्ज में ये कारें 580 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी टॉप इलेक्ट्रिक कारें है।

पहली कार है BMW I4

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW की I 4 मौजुदा समय की ऐसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है जो सबसे ज्यादा रेंज ऑफर करती है। इस कार को सिगंल चार्ज करने पर वो 590 KM तक चल सकती है। ये कार जीरो ZERO से दस% चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट लेती है। कार की एक्स शोरूम कीमत 70 लाख रुपये है।

दूसरी कार है Mercedes EQS S3

मर्सिडीज़ ईक्युएस 53 की सिगंल चार्ज WLP रेंज 526 से 580 किलोमीटर तक है। कंपनी की ये कार इतनी मज़बुत मोटर के साथ आती है जिससे सिर्फ 3.4 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंचा जा सकता है। कार की एक्स शोरूम कीमत 2.45 करोड़ रुपये है।

तीसरी कार है KIA EV6

किआ EV6 भी देश की मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों में सबसे एक है जो सबसे ज्यादा रेंज ऑफर करने वाली कारों में से एक है। ये जीरो से से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 5.2 सेकेंड में तय कर सकती है। सिर्फ 18 मिनट में इसे 10 से 80 % तक चार्ज किया जा सकता है। कार एक बार चार्ज होने पर 528 किलोमीटर की अच्छी खासी रेंज देती है। KIA EV6 की एक्स शोरूम कीमत 60 लाख रुपये से शुरू होती है।

चौथी कार है Audi E-tron GT

1.80 करोड़ से लेकर 2.05 करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाली Audi E-tron GT कार भी 500 किलोमीटर की अच्छी खासी रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक कार को जारो से 90 % चार्ज करने में सिर्फ 22 मिनट लगते हैं। ये कार सिर्फ 4.1 सेकेंड़ में जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड तक पहुंच जाती है।

पांचवी कार है BMW i7

BMW i7 2.03 करोड़ से लेकर 2.50 तक की एक्स शोरूम कीमत वाली गाड़ी भी 560 to 590 किलोमीटर की अच्छी रेंज ऑफर करती है। इस इलेक्ट्रिक कार को जीरो से 90 % चार्ज करने में 40 मिनट लगते हैं। ये कार सिर्फ 4.1 सेकेंड़ में जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड तक पहुंच जाती है।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, सिरोह में महिला समेत 6 लोंगों की मौत

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago