सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए युवक ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झालावाड़: सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए खतरनाक स्टंट करने का ट्रेंड इन दिनों काफी बढ़ रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के झालावाड़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने जीप से स्टंट करने के आरोप में इस्माइल चौधरी नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि इस्माइल चौधरी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए खतरनाक स्टंट करता था। वह जीप (THAR) से अलग-अलग तरह के खतरनाक स्टंट करके वीडियो बनाता था और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।

इन स्टंट्स में इस्माइल चौधरी सड़क पर चलते समय वाहन का स्टेयरिंग छोड़कर वाहन की छत पर चढ़ जाना, जीप को खतरनाक तरीके से सड़क पर दौड़ाना, सड़क पर ही वाहन पर पटाखे फोड़ना जैसे खतरनाक काम करता था।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वाहवाही बटोरने के लिए मेन रोड पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन का स्टेयरिंग छोड़कर वाहन की छत पर जाकर वाहन के ऊपर आतिशबाजी करना और रील शूट करते समय चालक अपनी जान को जोखिम में डालना और आम नागरिकों की जान की परवाह न करना गंभीर अपराध है।

पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीना और वृत्ताधिकारी हर्षराज सिंह खरेड़ा के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी कोतवाली चंद्रज्योति शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है।

यह टीम सोशल मीडिया पर वाहन से खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वालों पर नजर रख रही है। पहचान होने पर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में इस्माइल चौधरी के सोशल मीडिया अकाउंट से मेन रोड पर थार जीप से कई खतरनाक स्टंट की वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट धारक की पहचान कर 31 मई को इस्माइल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने रिल बनाने में प्रयुक्त थार जीप को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालना अपराध है। मेन रोड पर वाहन से स्टंट करने वाले और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

13 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

14 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

14 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

17 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

18 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

18 hours ago