शिमला में भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मना जश्न

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी को लेकर बीजेपी पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है । इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा शहर के मुख्य स्थल सीटीओ चौक से शुरू होकर मॉल रोड होते हुए ऐतिहासिक रिज मैदान तक पहुंची। यात्रा में शामिल हजारों लोगों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और चारों ओर “भारत माता की जय” और “इंडियन आर्मी जिंदाबाद” के नारे गूंज रहे थे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई गर्व से सिर ऊँचा किए इस यात्रा का हिस्सा बना।

भारतीय सेना के शौर्य को सलाम

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने साहस और पराक्रम से यह दिखा दिया कि भारत अब पहले की तरह चुप नहीं बैठता। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर अंदर जाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया है। यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि भारत के आत्मसम्मान की रक्षा थी। जयराम ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया है कि वो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे मजबूत और निर्णायक नेताओं में से एक हैं। अगर पाकिस्तान ने भविष्य में दोबारा कोई दुस्साहस किया, तो उसका जवाब और भी करारा होगा।”

सेना को सम्मान देने की मुहिम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना को सम्मान देने और उनके पराक्रम को सलाम करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता ने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है, और इसी गर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा, “हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों और 33 भाजपा मंडलों में अलग-अलग तिथियों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इन यात्राओं के जरिए हम भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए काम कर रही हमारी सेना के साहस और बलिदान को जनता तक पहुंचा रहे हैं।”

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago