सावधान ! ठग अब पुलिस, वकील और अधिकारी बनकर कर रहे कॉल..

Korba । साइबर ठगों ने एक बार फिर से ठगी का तरीका बदल दिया है। हनी ट्रैप, क्रेडिट कार्ड, बैंक खाता बंद होने के नाम पर होने वाली ठगी से लोग जागरूक हुए तो अब ठगों ने पुलिस में दर्ज ऑनलाइन शिकायतों से पीड़ित पक्ष का नंबर लेकर ठगी करना शुरू की है। नए तरीके में अब ऑनलाइन चालान या केस रफा-दफा करने के नाम पर ठगी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्य के पुलिस पोर्टल को खोलकर वहॉ के दर्ज हुए प्रकरण में दिये गये प्रार्थीयों के मोबाइल नंबर को ऑनलाइन के माध्यम से देखा जा सकता है। जिसका फायदा ठगी करने वाले गिरोह उठते हैं और उन नंबरों पर फोन कर अपने आप को एसपी कार्यालय के पुलिस अधिकारी बनकर, वकील बनकर, न्यायालय के बाबू या अधिकारी बनकर दर्ज शिकायत के नाम पर पैसों की मांग करते हैं। उनसे ठगी करने का प्रयास करते हैं ऐसा किसी भी प्रकार का फोन कॉल आता है तो उसे नजर अंदाज करें या नजदीकी थाना में इसकी जानकारी देवें।

ठगी के नए तरीके से बचने के उपाय

◼️पुलिस पोर्टल में FIR दर्ज कराते समय आवेदक या प्रार्थी अपना मोबाइल नंबर अंकित ना करवाएं

◼️अगर आपके पास पुलिस बनकर, वकील बनकर, कोर्ट का बाबू या अधिकारी बनकर फोन आता है तो उसे नजरअंदाज करें।

◼️अगर कोई कैसे को निपटाने या कैसे को जितवाने के एवज में पैसा मांगता है तो उसे पैसा ना दे।

◼️अगर कोई अनजान नंबर से फोन आता है और पैसे की मांग करता है तो उसे पैसे ना दे।

पुलिस आम नागरिकों से यह अपील करती है कि किसी भी अनजान नंबर से फोन आता है और पैसे की मांग करता है तो उसे जांच परख के बिना पैसा ना दे।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago