Uncategorized

ऑनलाइन गेमिंग का टास्क पूरा कर 9वीं मंजिल से कूदी तीन सगी बहने, जानिए क्या है पूरा मामला?

ऑनलाइन गेमिंग खेलने का चस्का इस कदर चढ़ा की गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया। वहीं, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक लड़कियों के नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है और तीनों 2:30 बजे रात 9वें फ्लोर की बिल्डिंग से कूदी थीं । मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है।

वहीं, मृतक लड़कियों के पिता ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पिता ने बताया कि तीनों लड़कियां एक ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थी। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था और ऐसे में लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद 9वें फ्लोर से कूद गईं। वहीं, कूदने के लिए तीनों बहनों ने दो स्टेप वाली सीढ़ियों का प्रयोग किया। पिता के अनुसार पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है। गेम में कुल 50 टास्क थे।

मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने लिखा है कि, सॉरी मम्मी, सॉरी पापा… मिली जानकारी के मुताबिक बीच वाली लड़की प्राची (14 साल) इस गेम की लीडर और वो ही कमांड तय करती थी। वहीं, तीनों बहने हर काम एक साथ करती थी। आशंका है कि ये भी टास्क के तहत किया जाता था। हालांकि तीनो बहनें ऐसा गेम खेलती हैं, इसका पता किसी को नहीं होने दिया।

बता दें कि, बच्चियों के पिता ने दो शादी की है। दोनों सगी बहन हैं। पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था तो उसी छोटी बहन(साली) के साथ दूसरी शादी कर ली। जो दूसरी शादी हुई उससे तीन बच्चे हुए। इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की है जबकि एक पहली की बेटी है। दोनों पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं. जानकारी के मुताबिक पिछले दो वर्ष से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जाती थीं।

वहीं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रात्रि करीब 2.15 बजे पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीलामोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट नं0 907 की नवीं मंजिल से तीन लड़कियां कूद गईं हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान जांच की गई तो तीन बच्चियां जमीन पर गिरी मिलीं। एम्बुलेंस द्वारा 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago