Categories: मनोरंजन

इस सिंगर ने अपने X हसबैंड को बताया ‘गे’, एक्टर बोले- अगर होता तो…

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर कार्तिक कुमार इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी पूर्व पत्नी और गायिका सुचित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें लेकर बड़े दावे किए हैं. सुचित्रा ने अपनी पोस्ट में संकेत दिया कि वो ‘गे’ हैं। अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि अगर वह समलैंगिक होते, जैसा कि उनकी पूर्व पत्नी सुचित्रा कहती हैं, तो उन्हें इस पर गर्व होता।  वो अपनी सेक्सुअलिटी को छुपाते नहीं.

कार्तिक कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा, ‘मैं होमोसेक्सुअल हूं या नहीं. मुझे होमोसेक्सुअल होने पर शर्म महसूस नहीं होगी. सेक्सुअलिटी को लेकर जितने भी स्पेक्ट्रम हैं उनमें से कुछ भी होने पर मुझे बहुत बहुत गर्व महसूस होगा. मैं शर्मिंदा नहीं होऊंगा. मुझे गर्व होगा. मैं अपने शहर में प्राइड रैली में शामिल होऊंगा. सभी तरह की सेक्सुअलिटी प्राइड रैली में शामिल होती हैं और अपना सहयोग देती हैं. इसमें कोई शर्म नहीं है. ये गर्व की बात है.’

कार्तिक ने सुचित्रा को डायरेक्ट टारगेट न करके घुमा कर जवाब दिया है. लेकिन उनके फॉलोअर्स उनकी बात का इशारा समझ गए हैं. वीडियो में वो खुशमिजाज अंदाज में बात करते भी दिख रहे हैं. एक्टर-कॉमेडियन के फॉलोअर्स ने LGBTQA+ कम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए उनकी सराहना भी की है. वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो एक्टर को अपनी सेक्सुअलिटी प्राइवेट रखने के लिए कह रहे हैं. कार्तिक कुमार की पत्नी अमृता श्रीनिवासन ने भी इस वीडियो को शेयर किया है.

सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में एक तमिल यूट्यूब चैनल Kumudham संग बातचीत की थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कार्तिक कुमार, धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत पर आरोप लगाए. साथ ही दावा किया कि अमृता ने कार्तिक से शादी करके गलती कर दी है. सुचित्रा का दावा ये भी है कि शादीशुदा होते हुए धनुष और ऐश्वर्या एक दूसरे पर चीट कर रहे थे. उनके दूसरे लोगों संग संबंध थे. सिंगर के दावों पर अभी किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया है.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी…

25 minutes ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को किफायती दरों पर आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां उपलब्ध कराने…

28 minutes ago

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद गौतम गंभीर की बात का किया खुलासा

नई दिल्ली क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम…

47 minutes ago

Maruti Victoris Aurum लॉन्च, 28KM माइलेज वाली इस SUV की जानें कीमत

नई दिल्ली मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार एसयूवी विक्टोरिस का नया एडिशन लॉन्च किया है.…

2 hours ago

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…

3 hours ago