आईपीएल 2025 में बुधवार को गुजरात टाइट्ंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। गुजरात ने इस मुकाबले में बेंगलुरु को 8 विकेट से हराकर उसे इस सीजन की पहली हार दी है। आरसीबी को ये हार इतनी महंगी पड़ी की वो अंकतालिका पर नंबर-1 पर थी और अब वो सीधा लुढ़ककर तीसरे पायदान पर आ गई है। 170 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने जोस बटर की नाबाद 73 रनों की पारी की बदौलत यह लक्ष्य सिर्फ 17.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
वहीं, मुकाबले की शुरूआत टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला विकेट पारी के दूसरे ओवर में विराट कोहली (7) के रूप में लगा। इसके बाद सिराज ऐसा कहर बनकर टूटे की उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 19 रन देकर 3 विकेट लिए। सिराज ने तीसरे और पांचवे ओवर में देवदत्त पडिक्कल और फिल साल्ट को चलता किया। आरसीबी की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने 40 गेंदों में 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। वहीं, जितेश शर्मा (33) और टिम डेविड (32) ने भी अच्छी पारी खेली।
दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभमन गिल की गुजरात ने भी पहला विकेट कप्तान गिल के रूप में 32 रन के स्कोर पर गंवा दिया लेकिए साई सुदर्शन (49) और जोश बटलर के साथ 75 रनों की साझेदारी का मैच बना दिया। बटलर ने 39 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए।
आरसीबी की इस हार से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है। पंजाब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले नंबर पर आ गई है, टीम का नेट रन रेट +1.485 है। दिल्ली ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं, उसका नेट रन रेट +1.320 है, टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…