“यह हिंदुओं का भारत है”, मुस्लिम आरक्षण पर बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को सीवान के रघुनाथपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सरमा के निशाने पर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस रही। सरमा ने कहा कि यह लालू प्रसाद यादव का भारत नहीं है। यह पीएम मोदी का भारत है, यह हमारा भारत है, यह हिंदुओं का भारत है और जो भी इस नए भारत से टकराएगा, वह यमराज के घर पहुंच जाएगा।

वहीं सरमा ने मदरसों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम मुल्ला पैदा करने वाली दुकानें बंद कर देंगे और मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मोदी को 400 सीटें दीजिए, समान नागरिक संहिता आएगी और हम चार शादी करने की दुकान बंद कर देंगे… ठीक वैसे ही जैसे हमने अपने यहां खत्म किया था।

सरमा ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार 400 सीटों के साथ सत्ता में लौटती है तो वह समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लाएगी और चार बार शादी करने के धंधे को खत्म कर देगी।

असम सीएम ने कहा कि अब देश बदल गया है… जब मैं तीन साल पहले असम में पहली बार मुख्यमंत्री बना तो एक अधिकारी मेरे पास एक फाइल लेकर मेरे हस्ताक्षर मांगने आए। यह मदरसा शिक्षकों के वेतन के बारे में था। मैंने उनसे पूछा कि ये मदरसा क्या है? इस पर उस अधिकारी ने कहा कि वह जगह जहां मुल्ला बनते हैं? मैंने इस पर उस अधिकारी से कहा कि आप हमारा पैसा मुल्ला पैदा करने वाली दुकान को देंगे, ये कैसे हो सकता है? आज से यह दुकान बंद करो। असम में हमने 700 मदरसों को बंद कर दिया है, लेकिन किसी की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि यह नया भारत है। यह लालू प्रसाद यादव का भारत नहीं है। यह मोदी का भारत है, यह हमारा भारत है, यह हिंदुओं का भारत है और जो भी इस नए भारत से टकराएगा, वह यमराज के घर पहुंच जाएगा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम अब मुल्ला बनाने वाली दुकानें नहीं चलने देंगे। हम डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का काम करेंगे… मोदी जी को 400 सीटें चाहिए. हमें समान नागरिक संहिता लाने की जरूरत है, हमें कृष्ण जन्मभूमि बनाने की जरूरत है। हमें ज्ञानवापी मंदिर बनाने की जरूरत है, हमें मुसलमानों के लिए आरक्षण खत्म करने की जरूरत है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago