Categories: Uncategorized

राजनीति के लिए बंगाल को बांटना चाहते हैं…CM ममता ने BJP-RSS पर बोला हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये ताकतें राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश कर रही हैं। ममता ने लोगों से शांति बनाए रखने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपील की है।

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर से गर्माहट आ गई है। राज्य में हाल ही में हुई सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान देते हुए बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का इस्तेमाल “फूट डालो और राज करो” की राजनीति के लिए कर रही हैं।

ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि, हम दंगों की निंदा करते हैं और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस समय राज्य को एकता की ज़रूरत है, न कि नफरत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन जानबूझकर समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं।

इस बीच, मुर्शिदाबाद के बेतबोना गांव में एक अनोखी घटना देखने को मिली। जब राज्यपाल सीवी आनंद बोस का काफिला ग्रामीणों की शिकायत सुने बिना आगे बढ़ गया, तो नाराज़ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। हालात को देखते हुए राज्यपाल को लौटना पड़ा और उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की।

राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा की मांगों पर विचार किया जाएगा, और बीएसएफ कैंप स्थापित करने की मांग पर सरकार गौर करेगी।

राज्य में बढ़ती राजनीतिक बयानबाज़ी और सांप्रदायिक तनाव के बीच ममता बनर्जी की यह अपील बेहद अहम मानी जा रही है। देखना होगा कि आगे प्रशासन की कार्रवाई कितनी प्रभावी साबित होती है।

 

यह भी पढ़े:

युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार की योजना, वाराणसी में 2500 से अधिक युवाओं को मिला लाभ

भक्त धन्ना जाट के जरिए जाट समुदाय को लुभाने में जुटी हरियाणा बीजेपी

 

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

5 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

6 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

6 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

7 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago