फरीदाबाद के एनआईटी की क्राइम ब्रांच टीम ने 500 के नकली नोटों के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच टीम ने पंजाब से की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 31 मार्च की रात को आईएमटी से योगेश और विष्णु नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने पर आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि फरवरी के पहले सप्ताह में 500/500 के नकली नोट कुल 3 लाख रुपये लुधियाना के खन्ना शहर से लेकर आए थे। इसके लिए उन्होंने 1 लाख रुपये दिए थे। इन नकली नोटों में से 1 लाख 6000 रुपये उन्होंने मार्केट में चला दिए। विष्णु ने बताया कि वह रोहतक जेल में एक फ्रॉड के मामले में बंद था, जहां उसकी मुलाकात पंजाब के सौरभ से हुई थी। जेल से छूटने के बाद उसकी सौरभ से बात हुई तो उसने अपने दोस्त प्रगट से मिलाया। वह खन्ना का रहने वाला है। शुभम उर्फ शिवा के पास नकली नोट थे। वो असली जैसे दिखाई देते हैं। जिस पर विष्णु व योगेश फरवरी के प्रथम सप्ताह में 3 लाख के नकली नोट खन्ना पंजाब से लेकर आए थे।
पंजाब में बनाते हैं नकली नोटपुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों सौरभ, प्रगट व शुभम को 2 अप्रैल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। शुभम उर्फ शिवा ने पूछताछ में बताया कि वह और राजेश उर्फ बबलू निवासी गुरु हरिकिशन कॉलोनी खन्ना पंजाब मिलकर नकली नोट बनाते हैं। उसी के आधार पर आरोपी राजेश उर्फ बबलू को 4 अप्रैल को खन्ना पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक लैपटॉप, प्रिंटिंग मशीन, नकली नोट बनाने की डाई, 6 लाख रुपये के नकली नोट व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…