Uncategorized

यूपी में कल से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा फायदा, जानिए और क्या होगा बदलाव ?

उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो रही है, जिसके साथ ही प्रदेश में कई अहम नियमों में बदलाव लागू होंगे। ये बदलाव सीधे तौर पर आम लोगों की जिंदगी पर असर डालेंगे। स्कूलों में पढ़ाई के तरीकों में सुधार से लेकर छुट्टियों के कैलेंडर, स्वास्थ्य, टोल टैक्स और किसानों की आय तक कई क्षेत्रों में बदलाव किए गए हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में साइबर क्लब बनाए जाएंगे, जो छात्रों को इंटरनेट और मोबाइल गेम्स के खतरों से सुरक्षित रखने का काम करेंगे। इसके अलावा कक्षा 9 से 11 तक व्यवसायिक शिक्षा अनिवार्य होगी, जिससे बच्चों को व्यावसायिक ज्ञान भी मिलेगा।

यूपी सरकार ने नए सत्र के लिए छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इस साल सरकारी छुट्टियों की संख्या 24 और वैकल्पिक छुट्टियों की संख्या 31 होगी। जुलाई में स्कूलों में यूनिट टेस्ट, सितंबर-अक्टूबर में छमाही परीक्षा और जनवरी-फरवरी में बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सड़क यात्रियों के लिए भी बदलाव हैं। एक अप्रैल से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ जाएगा। हल्के वाहन और निजी-व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल 5 से 45 रुपये तक ज्यादा देना पड़ेगा, जबकि मासिक और वार्षिक पास वाले वाहन इससे मुक्त रहेंगे।

किसानों के लिए अच्छी खबर है कि यूपी सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। इससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अप्रैल महीने से संक्रामक और संचारी रोगों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देंगी और जांच भी करेंगी, ताकि प्रदेश में साफ-सफाई और स्वास्थ्य स्तर बेहतर हो।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

2 minutes ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

51 minutes ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

1 hour ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

1 hour ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

2 hours ago