Uncategorized

डी गुकेश, मनु भाकर समेत इन 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को मिला अर्जुन पुरस्कार

मनु भाकर, डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को भारत सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। जबकि, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला है। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान किया है। 17 जनवरी 2025 को पुरस्कार विजेताओं को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति से यह पुरस्कार मिलेगा। बता दें कि, समिति की सिफारिशों के आधार पर उचित जांच होने के बाद सराकर ने खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालय और संस्थाओं को पुरस्कार देने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि, खेल रत्न और ध्यानचंद्र खेल रत्म में जो पुरस्कार दिए गए है उनमे कोई भी क्रिकेटर को शामिल नहीं किया गया है जोकि एक हैरान करने वाली बात है। वहीं, कोच के सूची में भी किसी क्रिकेट से जुड़े शख्स का नाम नहीं है।
इन्हें मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
3. नीतू (मुक्केबाजी)
4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
6. सलीमा टेटे (हॉकी)
7. अभिषेक (हॉकी)
8. संजय (हॉकी)
9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
25. कपिल परमार (पैरा जूडो)
26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
30. अभय सिंह (स्क्वैश)
31. साजन प्रकाश (तैराकी)
32. अमन (कुश्ती)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)
1. सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग)
2. दीपाली देशपांडे (शूटिंग)
3. संदीप सांगवान (हॉकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)
1. एस. मुरलीधरन (बैडमिंटन)
2. अर्मांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल)

खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)
1. सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स)
2. मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2024
1 चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (ओवरऑल विनर यूनिवर्सिटी)
2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, (1st रनर-अप यूनिवर्सिटी)
3. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (सेकेंड रनर अप यूनिवर्सिटी)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
1. फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

13 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago