Uncategorized

भूकंप से तिब्बत में तबाही का मंजर… 9 घंटे में 100 से ज्यादा झटके, 126 लोगों की मौत

शिगास्ते को तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। मंगलवार को यहां 6.8 तीव्रता वाला भूकंप आया जिसमें कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई और 188 अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक 9 घंटों में छोटे-बड़े 100 से अधिक भूकंप झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, तिब्बत के साथ पड़ोसी देश नेपाल में भी भूंकप के झटके महसूस हुए जिससे इमारतें हिलने लगी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा (यूएसजीएस) ने इसकी तीव्रता 7.1 बताई जबकि, चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। बता दें कि, भूकंप मंगलवार सुबह (बीजिंग समयनुसार) 9:05 बजे चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े में डिंगरी काउंटी में आया. इसका केंद्र शिगाज़े शहर के डिंगरी काउंटी के सोगो कस्बे में था।

बता दें कि, भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों और खुली जगहों पर आ गए। वहीं, चीनी मीडिया के मुताबिक भूकंप के केंद्र के पास कई इमारतें भी ढह गई है।

बंगाल के सिलीगुड़ी में सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर 15 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। वहीं, अभी तक किसी भी हताहत की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना सहित दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भी झटके महसूस किए गए है।

 

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago