Uncategorized

Bangladesh में राजनीतिक हलचल हुई तेज, Sheikh Hasina को क्यों छोड़ना पड़ा अपना देश ?

बांग्लादेश में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है और इतना ही नहीं राजनीतिक स्थिति भी तेजी से गर्मा रही है इसी बीच बांग्लादेश में बुधवार को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश के कानूनी सलाहकार, आसिफ नजरुल शामिल रहे। और ना केवल शामिल रहे बल्कि बैठक के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए तीखे बयान दिए।

उन्होंने कहा कि, “बांग्लादेश किसी भी प्रकार के भारतीय प्रोपेगेंडा के खिलाफ एकजुट है और उकसावे का मुकाबला करेगा। बांग्लादेश, किसी कमजोर देश की तरह नहीं दिखेगा और वो एकता और बहादुरी के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेगा।”

आसिफ का ये बयान भारत-बांग्लादेश संबंधों में तकरार को बढ़ाने का काम करेगा। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और दूसरे मुद्दों पर भी मतभेद देखे जा रहे हैं। वही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर जोरदार हमला किया है।

हसीना ने आरोप लगाया कि, “यूनुस बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में नाकाम रहे हैं। यूनुस ने हिंदुओं के नरसंहार में सक्रिय रूप से भाग लिया था और उनके पिता शेख मुजीर्बुर रहमान और बहन शेख रेहाना की हत्या की साजिश भी रची थी। इसी बीच उन्होंने 5 अगस्त को ढाका में हुई हिंसा की घटना का जिक्र किया कि कैसे हथियारबंद प्रदर्शनकारियों ने उनके आधिकारिक आवास ‘गणभवन’ में घुसने की कोशिश की। अगर सुरक्षा गार्डों ने गोलीबारी की होती तो कई लोग मारे जाते, लेकिन उन्होंने गार्डों से गोली न चलाने को कहा। इस हिंसक घटना के बाद शेख हसीना को मजबूर होकर बांग्लादेश छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा”।

वहीं, मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि, इन घटनाओं के बाद बांग्लादेश के अंदर की स्थिति और जटिल हो गई है। राजनीतिक गतिरोध और हिंसा की स्थिति में वृद्धि को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश की सरकार को पहले अपने देश की आंतरिक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ये भी कहा जा रहा है कि बाहरी प्रोपेगेंडा और बयानबाजी के बजाय, बांग्लादेश को अपने आंतरिक संघर्षों, हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को रोकने की कोशिश करनी चाहिए।

बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति गंभीर मोड़ पर पहुंच चुकी है, और अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और भी संकट उत्पन्न हो सकता है। देश में बढ़ती हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता, दोनों ही बांग्लादेश के विकास के लिए खतरे की घंटी हैं।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

20 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago