हरियाणा

हरियाणा की सियासत में आया भूचाल, एक ही दिन में 4 विधायकों ने छोड़ी JJP

9 दिसंबर 2018 को जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठन हुआ… दुष्यंत चौटाला ने इंडियन नेशनल लोकदल से अलग होकर नई पार्टी का गठन किया था.. पार्टी के गठन की पीछे चौटाला परिवार की सियासी लड़ाई रही है… और, 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी चिन्ह चाबी से JJP ने अपनी किसमत का ताला खोला….और जेजेपी किंगमेकर बनकर उभरी….जिसके बाद जेजेपी ने बीजेपी के साथ सरकार में रहते हुए, साढ़े चार साल जमकर मलाई खाई…और सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बीजेपी का साथ छोड़ दिया… लेकिन अब लगता है पार्टी का ये फैसला भारी पड़ता नजर आ रहा है…

क्योंकि, बीजेपी का दामन छोड़ने के बाद से ही JJP में भगदड़ का दौर जारी है… पूर्व राज्यमंत्री और उकलाना के विधायक अनूप धानक ने चुनाव की घोषणा होते ही शुक्रवार को जेजेपी छोड़ दी थी… जबकि शनिवार को शाहबाद के विधायक रामकरण काला और गुहला चीका के विधायक चौधरी ईश्वर सिंह समेत पूर्व पंचायत मंत्री और टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली ने जेजेपी से इस्तीफा दे दिया…

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, जेजेपी पूरी तरह से हाशिये पर आ गई है… जबकि, इससे पहले हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी जननायक जनता पार्टी में भगदड़ मच गई थी… जेजेपी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत कई नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया था… उसी दौरान जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग और राम निवास सुरजाखेड़ा खुलकर बीजेपी के समर्थन में आ गए थे… हालांकि अभी इन दोनों ने पार्टी नहीं छोड़ी है… लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जेजेपी की ओर से इन विधायकों के खिलाफ स्पीकर की अदालत में दल-बदल कानून के तहत सदस्यता रद करने को याचिका दायर की गई थी…. जिस पर सुनवाई जारी है… इन दोनों विधायकों के भी किसी भी समय जेजेपी छोड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता..

जेजेपी के 10 विधायक थे, जिनके सहारे बीजेपी ने राज्य में साढ़े चार साल तक सरकार चलाई… ये विधायक वे थे, जिन्हें साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दलों ने अपनी पार्टियों के टिकट नहीं दिए थे और उनकी गिनती बागियों में की जाती थी… लेकिन तब जेजेपी ने इन नेताओं को टिकट देकर विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया था… बीती 12 मार्च को बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया था, जिसके बाद से जेजेपी लगातार बिखराव की तरफ बढ़ रही है…

जेजेपी में फिलहाल दुष्यंत चौटाला और उनकी माता नैना चौटाला के अलावा विधायक अमरजीत ढांडा समेत विधायक रामकुमार गौतम बचे हैं… रामकुमार गौतम पहले ही दुष्यंत चौटाला के खिलाफ हैं… लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल से मिले भी थे, लेकिन खुलकर अभी किसी पार्टी में नहीं गए… ऐसे में ये क्यास भी लगाए जा रहे हैं…कि, जेजेपी से बागी हुए विधायक किस पार्टी में शामिल हो सकते हैं… चैनल 4 न्यूज इंडिया के सूत्रों की माने तो रामकरण काला, ईश्वर सिंह और देवेंद्र सिंह बबली कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं.. जबकि अनूप धानक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं…

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago