Uncategorized

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर पर हुई चोरी, आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोर का नाम समीर अंसारी बताया जा रहा है। आपको बता दें कि, मुंबई के खार में पूनम ढिल्लों के घर से चोर लगभग 1 लाख रुपये के डायमंड नेकलेस, 35,000 हजार रुपये कैश और कुछ अमेरिकी डॉलर लेकर फरार हो गया और जब पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल जब दुबई से लौटे तो उन्हें कुछ सामान गायब मिला।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूनम के घर में पेंटिंग का काम चल रहा था। 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक शख्स इसी फ्लैट में पेंटिंग का काम कर रहा था। वहीं, इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और अलमारी खुली देखकर वहां से कीमती सामान को चुरा लिया।

पूनम ज्यादातर जुहू में रहती हैं और कभी-कभी वो घर रहने आ जाता हैं। बता दें कि, आरोपी ने पूनम ढिल्लों के घर से चुराया हुआ कुछ कैश पार्टी करने में खर्च कर दिया है। पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल ने पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद आरोपी समीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

31 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

46 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

59 minutes ago