वीडियो

रमेश बिधूड़ी का कटेगा पत्ता ! विवादित बयानों ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें

बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी विधानसभा सीट से मौजूद विधानसभा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने बीजेपी को ही मुश्किल में डाल दिया है। वहीं, अब सूत्रों से बताया है कि बीजेपी उनका टिकट वापस ले सकती है। दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से उतारे गए बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी टिकट मिलने के अगले दिन से ही सुर्खियों में हैं। पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और फिर आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से बीजेपी असहज है।

बता दें कि, अब चर्चा है कि पार्टी बिधूड़ी पर कोई बड़ा फैसला कर सकती है, जिसके लिए मंथन का दौर चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में महिला वोटरों की नाराजगी से बचने के लिए बीजेपी आलाकमान रमेश बिधूड़ी की टिकट काट सकती है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी बिधूड़ी की जगह किसी महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता बिधूड़ी के विवादास्पद बयानों के बाद पार्टी में हलचल मच गई है।

 

 

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

56 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago