देश

‘महाभारत से भी भीषण होगा युद्ध…’ प्रेमानंद महाराज ने क्यों कही ये बात?

‘महाभारत से भी भीषण होगा युद्ध…’ प्रेमानंद महाराज ने क्यों कही ये बात?

भारत-पाक सीमा पर हालिया तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की। भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इस ऑपरेशन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है और नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी गोलीबारी हो रही है।

इस बीच, प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे भविष्यवाणी करते हुए कहते हैं, “एक भयंकर युद्ध होगा, जो महाभारत से भी अधिक विनाशकारी होगा।” यह वीडियो 22 जनवरी का बताया जा रहा है, लेकिन वर्तमान घटनाक्रम के बीच यह तेजी से साझा किया जा रहा है।

वीडियो में संत प्रेमानंद कहते हैं, “काम, क्रोध, लोभ, मद, मत्सर — ये विकार अभी शांत हैं, जैसे किसी बंधन में हों। लेकिन जब ये मुक्त होंगे, तब उनकी असली ताकत सामने आएगी। तब हालात इतने भयावह होंगे कि मनुष्य को लगेगा — अब केवल भगवान ही बचा सकते हैं।”

उन्होंने लोगों से प्रभु का नाम जप करने और भगवान की शरण में आने की अपील की है। वे कहते हैं, “ताकत तो तब है जब कोई तुम्हें मारे और तुम गिरो नहीं। जब विकार सिर उठाते हैं, तब ही मनुष्य की असली परीक्षा होती है। अभी तो स्थिति प्रारंभिक भी नहीं है, लेकिन आने वाले समय में यह संकट गंभीर हो सकता है।”

संत प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को उनके करोड़ों भक्त भावविभोर होकर साझा कर रहे हैं। वे रोजाना वृंदावन में पदयात्रा निकालते हैं और भक्तों को प्रभु की भक्ति में लीन रहने का संदेश देते हैं। उनका यह आध्यात्मिक संदेश भारत-पाक तनाव के इस दौर में लोगों के बीच न केवल चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि एक आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़े:

अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज… 15 शहरों पर PAK के हमले नाकाम, ढाल बना भारत का सुदर्शन-400

 

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago