लाइफस्टाइल

COOL: 45 डिग्री में भी घर रहेगा ठंडा, 5 आसान उपायों से मिलेगी राहत, गर्मी से बचने का बेहतर ऑप्शन।

COOL: 45 डिग्री में भी घर रहेगा ठंडा

मई और जून की चिलचिलाती गर्मी अब सिर्फ तापमान नहीं, बल्कि लोगों की सहनशक्ति की भी परीक्षा लेने लगी है। दिन में धूप का कहर, रात को उमस… दोनों ही हाल बेहाल कर देते हैं। ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली और एसी-कूलर पर निर्भरता जेब पर भी भारी पड़ती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि, क्या बिना एसी के भी घर को ठंडा रखा जा सकता है? जवाब है- हां, कुछ आसान उपायों से आप अपने घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रख सकते हैं और बिजली की खपत भी कम कर सकते हैं।

1. रिफ्लेक्टिव पेंट या सफेद चूना लगाएं
गर्मी का सबसे बड़ा स्रोत है आपकी छत, जो सीधा सूरज की किरणों को सोखती है और घर के अंदर गर्मी बढ़ा देती है। इस समस्या का आसान समाधान है- रिफ्लेक्टिव पेंट। ये सूरज की रोशनी को वापस लौटा देता है, जिससे घर का तापमान कम होता है। अगर बजट कम है, तो सफेद चूना और फेविकोल मिलाकर छत पर पेंट कर सकते हैं। ये भी काफी असरदार उपाय है।

2. खिड़की और दरवाजे खोलने का समय सही रखें
कई लोग दोपहर के वक्त हवा के लिए खिड़कियां खोलते हैं, लेकिन इसी वक्त बाहर की गर्म लू अंदर आती है और गर्माहट बढ़ा देती है। कोशिश करें कि, आप सुबह और शाम के वक्त ही खिड़कियां और दरवाजे खोलें। इस समय की ताजी और ठंडी हवा घर को राहत देती है और अंदर की उमस को बाहर निकालती है।

3. लाइट कलर के पर्दे लगाएं
गहरे रंग के पर्दे सूरज की रोशनी को सोखते हैं, जिससे कमरे में गर्मी बढ़ जाती है। इसके विपरीत हल्के रंग के और पतले कपड़े के पर्दे धूप को रिफ्लेक्ट करते हैं और हवा को अंदर आने देते हैं। यह न सिर्फ कमरे का तापमान कम करता है, बल्कि माहौल को भी खुशनुमा बनाए रखता है।

4. फॉल्स सीलिंग – सुंदरता के साथ राहत
फॉल्स सीलिंग केवल घर की सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि गर्मी से बचाव का भी बेहतरीन उपाय है। छत और सीलिंग के बीच का गैप गर्मी को सीधे कमरे में आने से रोकता है। अगर जिप्सम बोर्ड महंगे लगें तो आप थर्माकोल से बनी सीलिंग भी लगवा सकते हैं, जो किफायती और असरदार दोनों होती है।

5. एग्जॉस्ट फैन और ग्रीन शेड का इस्तेमाल
अगर घर में वेंटिलेशन की कमी है, तो एग्जॉस्ट फैन जरूर लगवाएं। ये घर के भीतर की गर्म हवा को बाहर निकालता है और ताजा हवा के लिए रास्ता बनाता है। इसके अलावा छत पर ग्रीन नेट शेड लगाने से सीधी धूप नहीं पड़ती और छत ठंडी रहती है।

Kirti Bhardwaj

Share
Published by
Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

7 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

8 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

8 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

11 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

12 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

12 hours ago