देश

India Pakistan Attack Update: कुछ देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुखों के साथ करेंगे मीटिंग, दिल्ली-यूपी, पंजाब से राजस्थान तक अलर्ट

पाकिस्तान ने बीती रात भारत के सैन्य ठिकानों और कई शहरो में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की लेकनि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से ये हमले तब किए जब भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सीडीएस और तीनों सेनाओं प्रमुख के साथ साउथ ब्लॉक में स्थिति की समीक्षा करेंगे।

वहीं, इस बीच चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है। सायरन की आवाज पूरे शहर में गूंज रही है। एयरफोर्स स्टेशन को एयर वॉर्निंग दी गई। जबकि, चंडीगढ़ के डीसी ने सभी को घरों के भीतर रहने और बालकनी से दूर रहने के आदेश दिए गए है। बता दें कि, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्य हाई अलर्ट पर हैं। दिल्ली में ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि, पाकिस्तान ने सेना ने आठ और नौ मई की रात भारत की पूरी पश्चिमी सीमा पर दिल्ली-यूपी, पंजाब से राजड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल कर कई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन भी किया लेकिन पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया गया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करता रहेगा।

बता दें कि, भारत पाकिस्तान तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में स्कूल-कॉलेजो को बंद कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में आज स्कूल बंद रहेंगे। देश के और भी जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर में आज और कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बट्टल, मदारपुर, तेतरी नोट और हाजीरा जिलों में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की जिसमें पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान होने की खबर है। इंडियन आर्मी ने उनके कई बंकर तबाह कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

 

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

7 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

9 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

10 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

10 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

10 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

11 hours ago