दिल्ली की चौथी महिला CM का शपथ ग्रहण समारोह आज, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी। रामलीला मैदान में आज दोपहर सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, नई सरकार के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ 6 मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। वहीं, इन मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए है। मंत्रियों की सूची में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह और रविंद्र राज के नाम शामिल है।

बता दें कि, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। एक साधारण परिवार की लड़की को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का धन्यवाद, जो वादे बीजेपी ने किए थे वो पूरा कर के दिखाएंगे।

वहीं, शपथग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में तैयारियां कर ली गई। रामलीला मैदान में जिस मंच पर रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। उस मंच पर एक बड़ा पोस्ट लगा है, जिस पर लिखा है- विकसित दिल्ली शपथ समारोह। वहीं, इस पोस्टर पर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी है तो दूसरी तरफ रेखा गुप्ता की तस्वीर है। मंच के नीचे आभार दिल्ली लिखा हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम ?

आपको बता दें कि, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कमांडोज, दिल्ली पुलिसकर्मिओं और रैपिड एक्शन फोर्स को यहां तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें:

क्या सच में बढ़ गई महाकुंभ मेले की तारीख? CM योगी आदित्यनाथ ने बताई सच्चाई | Channel 4 News India

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

8 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

18 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

19 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

20 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago