देश

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच, IND vs NZ के बीच आज दूसरा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज पर बनी रहना चाहेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर होगा।

बता दें कि, भारत ने इस घरेलू सीरीज के पहले मुकाबाले में कीवी टीम को 4 विकेट से हराया था। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 301 रन बनाने थे। रन मशीन विराट कोहली ने इस मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 रनों का अहम योगदान दिया था।

वहीं, अब भारत की नजरें राजकोट में जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होंगी। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट उपलब्ध रहेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी / आयुष बदोनी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, मिचेल हे (व‍िकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जैक फोक्स, आदित्य अशोक / जेडन लेनोक्स

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago