उत्तर प्रदेश

मंदिर में चोरी कर भगवान के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी, Video हुआ वायरल

यूपी के झांसी के गरौठा इलाके में स्थित मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर में चोरी के बाद चोर भावुक हो गया और दो बार हाथ जोड़ते हुए भगवान से माफी मांगी।

बता दें कि, यह घटना 11 जनवरी 2026 की रात की है। इलाके के मढ़ां रोड पर स्थित मंदिर में चोर ने रात में ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर माता के श्रृंगार में चढ़े कीमती जेवरात चोरी कर लिए। वहीं, जब सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान गायब था। मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र पटेल ने तुरंत गरौठा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वहीं, पुलिस ने जांच के दौरान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक दिखाई दिया, जिसने नीले रंग की हुडी और सिर पर कैप पहन रखी थी। आरोपी चोर मंदिर में एंट्री करता है, मूर्तियों के पास जाकर एक-एक कर तलाशी लेता है, मूर्ति के ऊपर रखे गर्म कपड़ों को हटाकर जेवर चुराता है और फिर ढक देता है

इसके बाद चोरी के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय आरोपी दो बार भगवान के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। वहीं, इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 hour ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

3 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago