देश

दिल्ली-NCR में ठंड, कोहरा और प्रदूषण की ट्रिपल मार, AQI 420 तक पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में ठंड, कोहरा और प्रदूषण की मार जारी है। वहीं, इन सबके बीच राजधानी की हवा और भी ज्यादा जहरीली हो गई है। आज यानि दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई 357 दर्ज किया गया जो कि बेहत खराब श्रेणी में आता है और कई इलाकों में हालात इससे भी ज्यादा बदतर है।

दिल्ली में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8:30 बजे तक कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री से 4.5 डिग्री तक रहा। वहीं, मौसम विभाग की माने तो दिल्ली के सभी 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मकर संक्रांति के दिन भी ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिली।

वहीं, इसके अलावा आरके पुरम में AQI 407, द्वारका सेक्टर-8 में 403, पंजाबी बाग में 366, वजीरपुर में 386 और चांदनी चौक में 397 दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार AQI 401 से 500 के बीच रहने पर हवा को ‘Severe’ माना जाता है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago