Categories: मनोरंजन

‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

कुछ दिन पहले मेकर्स ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 की घोषणा की थी. पहले सीजन को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, लेकिन आने वाले सीजन को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे. अब, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें होस्ट 'राइज एंड फॉल 2' के प्रीमियर की तारीख की घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इसके अलावा, अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर आने वाले इस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट के तौर पर स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और शहज़ाद पूनावाला के नामों की पुष्टि हो गई है.

कब से शुरू होगा शो?
मेकर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का नया ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने लिखा, '26 सितंबर से मजा तो बहुत आएगा.' ध्यान देने वाली बात यह है कि 'राइज एंड फॉल 2' 26 सितंबर, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर शुरू होगा.

प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग शो के चार कंटेस्टेंट का परिचय देते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला इस पावर गेम में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे. नया सीजन रोजाना देखने लायक मजेदार कंटेंट, रणनीतिक चालें, सेलिब्रिटीज के बीच टकराव, ट्विस्ट और हैरान कर देने वाले पल देने का वादा करता है.

इन चार कन्फर्म कंटेस्टेंट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. स्वरा भास्कर एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अपने बेबाक अंदाज़ के लिए भी जानी जाती हैं. करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी जाने-माने टीवी स्टार हैं, जबकि शहजाद पूनावाला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं.

'राइज एंड फ़ॉल 2' में 15 कंटेस्टेंट होंगे और आने वाले दिनों में उनके नामों का खुलासा होने की उम्मीद है. सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट 42 दिनों तक एक टॉवर और बेसमेंट में रहेंगे और गेम का अल्टीमेट रूलर बनने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे.

वैचारिक मतभेद की संभावना
शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के एक गेम में होने से वैचारिक मतभेद होने की पूरी संभावना नजर आ रही है. ये सभी जानते हैं कि इन दोनों की विचारधारा लेफ्ट-राइट वाली है. दोनों का कनेक्शन पॉलिटिकल पार्टी से है. ऐसे में सभी की निगाहें इन दोनों ही कंटेस्टेंट पर रहेगी कि ये दोनों शो में क्या करते हैं.

'राइज एंड फॉल' के बारे में
'राइज एंड फॉल' सीजन 1 को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. यह अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ था और सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था. खबरों के मुताबिक, दूसरा सीजन चैनल पर टेलीकास्ट नहीं होगा. इसके एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होंगे. 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाएंगे.

पिछले सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी थे. एक्टर ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 1 के ग्रैंड फिनाले में आरुष भोला, अरबाज़ पटेल और आकृति नेगी को हराया था.

News Desk

Recent Posts

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…

57 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत की धमाकेदार एंट्री, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

नई दिल्ली एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच आज…

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी…

2 hours ago

अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

दुबई  यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जूझ रहे सऊदी अरब के सामने अब नई…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के अमर वाटिका पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शहीदों को किया नमन…..

रायपुर: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप…

2 hours ago