छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी को प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड, जैव विविधता संरक्षण के लिए समूह को दस लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गई…..

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी, विकासखंड बोड़ला, जिला कवर्धा (कबीरधाम) को मिलेट और धान की परम्परागत किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भारत सरकार के पौधा किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार प्राधिकरण द्वारा प्रतिष्ठित प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली मे आज प्राधिकरण द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने समूह को यह सम्मान प्रदान किया। इसके साथ ही समूह को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल तथा नोडल अधिकारी डाॅ. दीपक शर्मा भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी मिलेट (मोटे अनाज) और धान की 76 किस्मों का पंजीयन प्राधिकरण में कराया है। इस समूह ने अब तक कुल 350 से अधिक देशी किस्मों का पंजीयन कराया है। देशी जैव विविधता को बचाने और किसानों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह घवई पानी के किसानों की मेहनत का सम्मान है। इसके साथ ही इससे छत्तीसगढ़ की कृषि विरासत और देशी बीजों को बचाने के लिए प्रदेश के किसानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

इस समूह के समन्वयक डॉ. दीपक शर्मा हैं। डाॅ. शर्मा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में प्राध्यापक हैं और पौधा किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार प्राधिकरण के नोडल अधिकारी भी हैं। उनके मार्गदर्शन में समूह ने इलाके की पारंपरिक और देशी फसल किस्मों को बचाने और उनका पंजीयन कराने का महती कार्य किया है।

News Desk

Recent Posts

चौथे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन ओपनर तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

माउंट माउंगानुई भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर भी बताना होगा खरीद का स्रोत?

नई दिल्ली शादी के बाद महिलाओं को अक्सर सोना मिलता है। कुछ गहने मायके से…

1 hour ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और औद्योगिक निवेश को तेजी से बढ़ावा देने…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान…

2 hours ago

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की तैयारी तेज, दो-तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों के समर्थन का दावा

नई दिल्ली संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण और परिसीमन के जरिए पचास…

2 hours ago