Categories: देश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर भी बताना होगा खरीद का स्रोत?

नई दिल्ली

शादी के बाद महिलाओं को अक्सर सोना मिलता है। कुछ गहने मायके से मिलते हैं, कुछ ससुराल से और कुछ पति या परिवार के लोग समय-समय पर खरीदकर देते हैं। ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल रहता है कि उनके पास कितना सोना होना चाहिए और क्या इनकम टैक्स विभाग इस पर सवाल पूछ सकता है? आपने भी सुना होगा कि शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम तक सोना होने पर उसे जब्त नहीं किया जा सकता। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस नियम को लेकर एक अहम बात साफ कर दी है। कोर्ट ने कहा है कि 500 ग्राम सोना जब्त नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि उसके आने का सोर्स भी बताने की जरूरत नहीं होगी। यानी सोना घर में रखने की छूट और उसके सोर्स का हिसाब देना दो अलग-अलग बातें हैं। आइए समझते हैं कि इस फैसले का आम महिलाओं और परिवारों पर क्या असर पड़ेगा।

आखिर क्या है 500 ग्राम सोने का नियम?
1 दिसंबर 2016 को वित्त मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी। इसमें बताया गया था कि इनकम टैक्स की तलाशी के दौरान शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम, अविवाहित महिला के पास 250 ग्राम और पुरुष के पास 100 ग्राम तक सोने के गहने मिलने पर उन्हें जब्त नहीं किया जाएगा। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति सिर्फ इतनी ही मात्रा में सोना रख सकता है। यह केवल तलाशी के दौरान सोना जब्त करने से जुड़ी राहत है। यानी शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम से ज्यादा सोना होने का मतलब भी यह नहीं है कि वह गैरकानूनी है।

सुप्रीम कोर्ट तक क्यों पहुंचा मामला?
यह मामला बिहार की फुलपरी कुमारी से जुड़ा है। उनके और उनके पति के खिलाफ 11 मई 2015 को इनकम से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जांच एजेंसी का आरोप था कि उनके पास उनकी जानकारी में मौजूद कमाई के सोर्सों से ज्यादा संपत्ति है। फुलपरी कुमारी ने पटना हाईकोर्ट में दलील दी कि उनके पास मौजूद सोना तय सीमा के भीतर है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। 14 मई 2026 को हाईकोर्ट ने उनकी दलील मानते हुए कार्रवाई रद्द कर दी थी।

इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। 2 नवंबर 2026 को जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की पीठ ने हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ 500 ग्राम सोने की सीमा बताने से यह साबित नहीं होता कि सोना कहां से इनकम और उसे कैसे खरीदा गया। कोर्ट ने निचली अदालत में पहले से शुरू हुई कार्रवाई को फिर से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। ध्यान रहे कि यह फैसला दोषी ठहराने का नहीं, बल्कि मामले की सुनवाई आगे जारी रखने का है।

क्या अब हर महिला को अपने सोने का बिल दिखाना होगा?
इस फैसले से आम परिवारों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह मामला इनकम से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कोई नया नियम नहीं बनाया है कि हर महिला को अपने घर में रखे सोने का बिल दिखाना ही होगा। हालांकि, अगर कभी इनकम टैक्स विभाग या किसी जांच एजेंसी की ओर से सोने के सोर्स के बारे में सवाल किया जाता है, तो यह बताना जरूरी हो सकता है कि सोना कहां से इनकम टैक्स है।

सोने के ये डॉक्यूमेंट संभालकर रखें
टैक्स एक्सपर्ट की सलाह है कि परिवारों को सोने से जुड़े उपलब्ध डॉक्यूमेंट संभालकर रखने चाहिए। इनमें गहनों के खरीद बिल, बैंक से किए गए पेमेंट का रिकॉर्ड, विरासत में मिले सोने से जुड़े कागजात, वसीयत, गिफ्ट के डॉक्यूमेंट और शादी की तस्वीरें शामिल हो सकती हैं। पुराने गहनों के बिल नहीं हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि सोना गैरकानूनी हो गया। लेकिन जरूरत पड़ने पर उसके मिलने का कारण बताने में ऐसे डॉक्यूमेंट मदद कर सकते हैं।

News Desk

Recent Posts

चौथे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन ओपनर तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

माउंट माउंगानुई भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला…

1 hour ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और औद्योगिक निवेश को तेजी से बढ़ावा देने…

1 hour ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान…

1 hour ago

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की तैयारी तेज, दो-तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों के समर्थन का दावा

नई दिल्ली संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण और परिसीमन के जरिए पचास…

1 hour ago

संन्यास के बाद फिर क्रिकेट में वापसी करेंगे केएस भरत, अब UAE की जर्सी में मचाएंगे धमाल!

 अबू धाबी भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी…

2 hours ago