‘नया अध्यक्ष सिर्फ रबड़ स्टांप न हो’ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पर विक्रमादित्य सिंह का बयान

 CHANNEL 4 NEWS INDIA

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर अंदरूनी राजनीति तेज हो गई है। इस बीच राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने एक बड़ा और दो टूक बयान देकर सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस को अब ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो सिर्फ दिखावे भर का नाम न हो, बल्कि मजबूत नेतृत्व क्षमता से लैस, जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़ा हुआ वास्तविक नेता हो। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष केवल एक रबड़ स्टांप बनकर न रह जाए, बल्कि उसमें मजबूत नेतृत्व क्षमता होनी चाहिए, ताकि वह संगठन को मजबूती से आगे बढ़ा सके।

‘कमजोर नेता को समझौते के तहत ना बनाएं अध्यक्ष’

विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि नए अध्यक्ष का चयन पार्टी हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन हाईकमान को चाहिए कि वह ऐसा नेता चुने जिसकी पकड़ राज्य के कम से कम तीन से चार जिलों में अच्छी खासी हो। यानी ऐसा व्यक्ति जो जमीनी हकीकत समझता हो, संगठन की रीढ़ को मजबूती दे सके और जनता के मुद्दों पर बेबाकी से आवाज़ उठा सके। उन्होंने यह भी चेताया कि अगर किसी कमजोर और गैर-लोकप्रिय नेता को सिर्फ समझौते के तहत अध्यक्ष बनाया गया, तो यह निर्णय पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है। पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं का मनोबल और जनता से संवाद तीनों बुरी तरह प्रभावित होंगे।

‘जो ठेकेदार तय समय में काम पूरा नहीं करेंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट करेंगे’

अपने विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन जो ठेकेदार तय समय में काम पूरा नहीं करेंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों को चार्जशीट किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो अधिकारी समय पर कार्य पूरा करेंगे उन्हें सरकार पुरस्कार देगी, जबकि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago