Categories: मनोरंजन

‘रामबोला’ नाम पर छिड़ा विवाद, एक ही दिन दो फिल्मों का ऐलान; जानें किसके नाम है टाइटल

 'हनुमान अंश' फिल्म की जादुई सफलता से मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म की सक्सेस को देखते हुए 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने गणेष चतुर्थी के शुभ मौके पर अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया, जो महाकवि तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी. फिल्म का नाम 'रामबोला' होगा.

रामबोला पर विवाद क्यों?
विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा के साथ ही इसका नाम भी अनाउंस कर दिया. उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म का नाम 'रामबोला' होगा. विशाल चतुर्वेदी ने प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन के साथ मिलकर रामबोला नाम की फिल्म बनाने का ऐलान करके फैंस को बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर भी शेयर किया.

लेकिन उसी दिन एक दूसरे डायरेक्टर और डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी 'रामबोला' नाम से एक और फिल्म का ऐलान कर दिया. अनाउंसमेंट पोस्ट में बताया गया कि 'रामबोला' फिल्म डॉक्टर चंद्रप्रकाश के निर्देशन में बनेगी, जबकि इसे मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी प्रोड्यूस करेंगी.  

'रामबोला' नाम से एक साथ एक ही दिन दो फिल्में अनाउंस होने पर फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो गया. अब सवाल यह उठता है कि आखिर फिल्म का टाइटल किसे मिलेगा?

किसे मिलेगा टाइटल?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में महावीर जैन से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि 'रामबोला' टाइल 'हनुमान अंश' बनाने वाले विशाल चतुर्वेदी को ही मिलेगा, क्योंकि यह टाइटल उन्हीं के नाम पर रजिस्टर है. सूत्र ने आगे बताया कि विशाल ने कुछ समय पहले 'रामबोला' फिल्म को लेकर महावीर जैन से मुलाकात की थी. आपसी सहमति से फिल्म बनाने पर बात हुई. फिल्म के राइट्स भी विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन प्रोडक्शन के पास हैं.

लेकिन कहानी में एक और ट्विस्ट है. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का दावा है कि 'रामबोला' फिल्म के टाइटल के राइट्स उनके पास हैं. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उन्होंने 'रामबोला' पिल्म को लेकर महावीर जैन से मुलकाता की थी. उन्होंने महावीर जैन को मेल पर वीडियो भी भेजा था.

हालांकि, टाइटल पर छिड़े विवाद के बीच IMPAA  'इंडियन मोशन पिक्चर आर्टिस्ट एसोसिएशन ने एक नोट जारी कर बताया है कि 'रामबोला' टाइटल विशाल चतुर्वेदी के नाम से रिजस्टर है. 23 जून को विशाल ने एसोसिएशन की मीटिंग में रामबोला टाइटल रजिस्टर करवाया था.
 

News Desk

Recent Posts

मोहम्मद सिराज दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया से जुड़े, न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण को मिली मजबूती

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे…

44 minutes ago

माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट, 2027 एशेज और वनडे वर्ल्ड कप की संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप…

2 hours ago

Jaipur Ring Road: जयपुर को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत! 99.35 KM लंबी 6 लेन उत्तरी रिंग रोड से बदल जाएगी शहर की रफ्तार

जयपुर, राजस्थान। राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या…

3 hours ago

राजस्थान के एक ही गांव की 3 बेटियां बनीं सरपंच, पहली बार लड़ा चुनाव और तीनों ने दर्ज की जीत, अब बदलेंगी पंचायतों की तस्वीर?

सीकर, राजस्थान। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की बांसड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छापर…

3 hours ago

सांवरिया सेठ मंदिर का अनोखा चोर! ₹2 लाख के गहने चुराए, 48 घंटे बाद लौटाए और साथ में चढ़ाए ₹201

भीलवाड़ा, राजस्थान। जिले के मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में हुई…

3 hours ago

कौन हैं अभिषेक चौधरी? किसान परिवार से निकलकर बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, जानिए छात्र राजनीति से यहां तक का सफर

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी मूल रूप से फलोदी जिले…

3 hours ago