माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट, 2027 एशेज और वनडे वर्ल्ड कप की संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली
 ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा, हसी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टी20 सलाहकार बनाया है। हसी ने पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ कभी-कभी काम किया है।

पहले भी कर चुके हैं साथ में काम
खासकर वह प्रतिवर्ष पर्थ टेस्ट से पहले एक अतिरिक्त बैटिंग कंसल्टेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ते हैं। वह अपनी कमेंट्री भूमिकाओं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और द हंड्रेड में वेल्श फायर की कोचिंग टीम का हिस्सा होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर कोच लंबा समय नहीं दे सके हैं।

एक और ऑफर मिला था
एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके में हसी के साथ काम करने वाले स्टीफन फ्लेमिंग जब न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बने तो उन्होंने हसी को अपनी कोचिंग टीम के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इस प्रस्ताव को इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने स्वीकार नहीं किया था। हसी कोचिंग कंसल्टेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना कार्य इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से शुरू करेंगे। इसके बाद पर्थ में न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी में ऑस्ट्रेलिया की मदद करेंगे।

इस मौके पर माइकल हसी ने कहा, 'मैं आने वाले वर्षों में टीम के लिए ज्यादा आधिकारिक और अर्थपूर्ण रोल निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इस टीम ने पिछले कुछ समय में बहुत कुछ हासिल किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस रोमांचक और चुनौतीपूर्ण समय से पहले कोचिंग और प्लेइंग ग्रुप्स का मूल्य बढ़ा पाऊंगा।'

2022 में इंग्लैंड को जिताई थी ट्रॉफी
हसी का मुख्य फोकस टी20 पर होगा। वह 2022 में टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड कोचिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। मैकडोनाल्ड इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से आराम करने वाले हैं। उनकी जगह मुख्य कोच की जिम्मेदारी आंद्रे बोरोवेक संभालेंगे। हसी, बोरोवेक के साथ इंग्लैंड के खिलाफ एक युवा ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपनी कंसल्टेंसी शुरू करेंगे।

शानदार रहा है हसी का करियर
51 साल के हसी ने 2004 से 2013 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 टेस्ट में 19 शतक और 29 अर्धशतक की मदद से 6,235 रन, 185 वनडे में 3 शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 5,442 रन और 38 टी20 में 4 अर्धशतक लगाते हुए 721 रन बनाए। 37 साल की उम्र में 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद से वह लंबे समय तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग टीम का हिस्सा रहे हैं।

 

News Desk

Recent Posts

मोहम्मद सिराज दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया से जुड़े, न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण को मिली मजबूती

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे…

1 hour ago

Jaipur Ring Road: जयपुर को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत! 99.35 KM लंबी 6 लेन उत्तरी रिंग रोड से बदल जाएगी शहर की रफ्तार

जयपुर, राजस्थान। राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या…

3 hours ago

राजस्थान के एक ही गांव की 3 बेटियां बनीं सरपंच, पहली बार लड़ा चुनाव और तीनों ने दर्ज की जीत, अब बदलेंगी पंचायतों की तस्वीर?

सीकर, राजस्थान। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की बांसड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छापर…

3 hours ago

सांवरिया सेठ मंदिर का अनोखा चोर! ₹2 लाख के गहने चुराए, 48 घंटे बाद लौटाए और साथ में चढ़ाए ₹201

भीलवाड़ा, राजस्थान। जिले के मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में हुई…

4 hours ago

कौन हैं अभिषेक चौधरी? किसान परिवार से निकलकर बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, जानिए छात्र राजनीति से यहां तक का सफर

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी मूल रूप से फलोदी जिले…

4 hours ago

Mount Abu Weather: गुरु शिखर पर 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, माउंट आबू में बढ़ी ठंड, नक्की झील पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

सिरोही, राजस्थान। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम ने करवट लेना शुरू…

4 hours ago