हरियाणा

साइबर सिटी गुरुग्राम में चोरों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े चोरी की वारदात कर रहे चोर को स्थानीय लोगो ने पकड़ा

साइबर सिटी गुरुग्राम में चोरों को खाखी का कोई ख़ौफ़ नही रह गया है। अब चोर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला गुरुग्राम के मनोहर नगर में उस समय सामने आया जब एक चोर दिनदहाड़े एक घर मे चोरी की नीयत से घुस गया।

घर के मालिक संजय ने कहा कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गया था। घर पर कोई नही था इस लिए वह ताला लगा कर गए थे। वापसी पर उन्होंने घर के अंदर एक युवक को सामान उठाते हुए देखा। जब उन्होंने युवक को पूछा तो घर मे घुसे युवक ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गए और घर मे घुसे युवक को पकड़ लिया। युवक कौन है वह नही जानते।

संजय के अनुसार युवक ने उनके घर की अलमारी तोड़ी है और उसमें से सामान चोरी कर रहा था। मोहल्ले के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने घर मे घुसे युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। वही पुलिस ने घर के मालिक संजय की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

Parvesh Verma और Ramesh Bidhuri पर केजरीवाल का दावा, ‘AAP से टिकट देंगे’ | Channel 4 News India

अभिषेक शर्मा ने बताई ड्रेसिंग रूम की बात ! शमी के बाहर होने की बताई असली वजह…

दिल्ली चुनाव 2025: CM आतिशी ने चुनाव आयोग से पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग की

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago